Cheater caught in BAMS exam in Agra

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की परीक्षा में बुधवार को भी एक नकलची पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक के तलाशी लेने पर परीक्षार्थी की जेब में नकल की पर्ची मिली। अब तक नौ नकलची धरे जा चुके हैं। 

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में नकलची पकड़ा गया। यह एसएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आगरा का छात्र है। बुधवार को बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल की रोग निदान एवं विकृति विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र और चतुर्थ प्रोफेशनल (विशेष व पूरक) के परीक्षार्थियों की पंचकर्म प्रश्नपत्र की परीक्षा थी।

यह भी पढ़ेंः- UP: डाकघर में लाखों का गबन, क्लर्क ने खाते से उपभोक्ता का नाम हटाकर अपना दर्ज किया; उड़ा दिए 18 लाख

संस्थान के निदेशक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ नकल में कार्रवाई की गई। बीएएमएस की परीक्षा के दौरान अब तक कुल 9 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 8 नकलची आईईटी में और 1 इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के कंप्यूटर सेंटर में पकड़ा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *