आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में खोखा संचालक अपने भाई की मदद से मेडिकल स्टोर के गल्ले से रुपये चोरी कर रहा था। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद मेडिकल स्टोर स्वामी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos

नरीपुरा निवासी धर्मेंद्र सागर की मोहल्ले के चौराहे पर सागर मेडिकल नाम से दुकान है। दुकान के पास ही मोहल्ले मोहल्ले के रोहित का खोखा है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह तीन माह से आगरा से बाहर थे। दुकान पर कर्मचारी बैठ रहा था। रोजाना दुकान के गल्ले से रुपये चोरी हो रहे थे। 

सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग से पता चला कि कर्मचारी के किसी काम से दुकान से इधर-उधर जाने पर रोहित दुकान के गल्ले से चोरी करता था। उसका भाई इस दौरान निगरानी करता था। आरोपी 3 माह में 70 से 80 हजार रुपये चोरी कर चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *