Another bridge will be built on Yamuna metro train will pass design in progress

आगरा मेट्रो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में  यमुना नदी पर एक और पुल का निर्माण होगा। यह पुल मेट्रो ट्रेन के लिए बनाया जाएगा। इससे मेट्रो ट्रेन गुजरते हुए कालिंदी विहार पहुंचेगी। पुल की डिजाइन पर काम शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो ट्रेन काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन दो चरणों में तैयार होगी। इसकी कुल दूरी 29.4 किमी है। पहले कॉरिडोर में 15 किमी और दूसरे कॉरिडोर में 14.4 किमी है। पहले कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। अगले साल फरवरी में 6 किमी ट्रैक पर ट्रेन चलाना शुरू भी हो जाएगा।

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा। यमुना के ऊपर से होते हुए मेट्रो ट्रेन कालिंदी विहार पहुंचेगी। इसके लिए यमुना पर नया पुल बनाया जाएगा। इसके लिए इंजीनियर सर्वे कर चुके हैं। डिजाइन तैयार किया जा रहा है। पुल केवल मेट्रो ट्रेन के लिए होगा। टेंडर होने के बाद इसका बजट तय होगा और फिर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *