{“_id”:”6999496fc90813249b0e6fa1″,”slug”:”authorities-finally-act-kalindi-vihar-road-work-to-begin-next-week-2026-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: युवक की माैत के बाद जागे जिम्मेदार, अगले हफ्ते से शुरू होगा कालिंदी विहार रोड का काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा के कालिंदी विहार में खराब सड़क पर हादसे में युवक की मौत के बाद नगर निगम हरकत में आया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक मॉडल रोड का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होगा।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में खस्ताहाल 100 फुटा रोड पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में राजमिस्त्री जितेंद्र (25) की माैत के बाद नगर निगम की नींद टूटी। लंबे समय से कागजी कार्रवाई में उलझी कालिंदी विहार की सड़क को निगम अगले हफ्ते से माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम शुरू करेगा। हाल ही में शासन ने नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। अब सोमवार से काम शुरू करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयनित फर्म को सारी औपचारिकताएं व तैयारी पूरी कर सोमवार से काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति एस्टेट तक 3.40 किमी को मॉडल रोड बनाने का काम भी शुरू होगा।