आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीपुरम में चोर ने रिटायर्ड बुजुर्ग दंपती के मकान के ताले तोड़ चोरी की और घर में तोड़फोड़ कर भाग निकला। कई चक्कर लगाने पर 15 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शास्त्रीपुरम निवासी 72 वर्षीय एनएल शर्मा रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत और पेंशन से ए-159 शास्त्रीपुरम में नया घर बनवाया था। 17 मार्च 2026 को घर लॉक कर बेटे के पास गए थे। 18 मार्च सुबह आठ बजे लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मुंह ढककर घर में घुसते और बैग में सामान ले जाते दिखाई दिया।

चोरों ने दीवारों के भीतर लगी कॉपर वायरिंग उखाड़ ली और एसी की फिटिंग भी निकाल ली, जिससे 85-90 हजार रुपये का नुकसान हुआ और पूरे घर की विद्युत व्यवस्था खराब हो गई। पीड़ित का आरोप है कि 112 पर सूचना देने और थाने में शिकायत के बावजूद 10 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दंपती दहशत में है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *