आगरा में बसपा के पूर्व विधायक की मीट कंपनी से मिलते-जुलते डोमेन आईडी के जरिये फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। ठगों के फर्जी वेबसाइट बनाने की जानकारी होने पर कंपनी के अकाउंट मैनेजर ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की कुबेरपुर स्थित एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से मीट एक्सपोर्ट कंपनी है। कंपनी के फतेहाबाद रोड निवासी अकाउंट्स मैनेजर आयुष गुप्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी की वेबसाइट के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगी का प्रयास किया। इस नई वेबसाइट में नाम को कंपनी का इस्तेमाल किया गया लेकिन उसमें कंपनी के डिजाइन, लोगो और ब्रांडिंग की सामग्री की हूबहू नकल की गई थी।

वेबसाइट के माध्यम से कंपनी के व्यापारिक साझेदारों और भ्रमित किया जा रहा था। गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वेबसाइट को बंद कराया गया है। उसके डोमेन और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। बता दें, कंपनी विश्व के 42 से अधिक देशों में मीट का निर्यात करती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *