
आगरा की वर्षा चाहर को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा की वर्षा चाहर को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। वह फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दाउदपुर की हेड हैं। उनका चयन शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर उन्हें और उनके घरवालों को काफी खुशी है।
करीब चार वर्ष पूर्व 2019 में जब वर्षा इस विद्यालय में आई थी तो यहां पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य से भी नीचे था लेकिन अपने अथक प्रयासों से वर्षा ने न केवल विद्यालय बल्कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के स्तर में भी सुधार किया है। उनके प्रयासों से दाउदपुर का यह छोटा सा है विद्यालय न केवल मेरा विद्यालय मेरी पहचान जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है, बल्कि तमाम प्रतियोगिता में वर्षा खुद और उनके विद्यालय के बच्चे चयनित होकर आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- मायके आई विवाहिता फंदे से झूली: अंतिम संस्कार में भी नहीं आए पति व ससुरालीजन; 9 महीने पहले ही हुई थी शादी