आगरा के कस्बा फतेहाबाद में स्कूल वैन चालक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Trending Videos

थाना बसौनी के गांव केंजरा पुरा केंथ निवासी बलराम ने बताया कि कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर सनराइज हॉस्पिटल के पीछे प्लॉट में पुत्र राजेश (26) पिछले छह महीने से अकेला रह रहा था। स्कूल में ईको चलाता था। राजेश की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे करीब रिश्तेदार योगेश निवासी नयापुरा खंडेर थाना फतेहाबाद प्लॉट पर गया था। तभी राजेश कमरे में पंखे की कुंडी से लटका हुआ दिखाई दिया। 

योगेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राजेश को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक मृतक के एक पुत्र सूरज (6) और बेटी काव्या (2) है। घटना के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे वजह गृह क्लेश बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें