आगरा के थाना सदर की इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी अजयकांत त्यागी (34) ने गृहक्लेश में फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह पति का शव फंदे पर लटका देख पत्नी और बच्चों में चीख पुकार मच गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक अजयकांत त्यागी का सेमरी पर मेडिकल स्टोर था। होली पर परिवार के लोग गांव गए हुए थे। घर पर अजय,उनकी पत्नी और बच्चे ही थे। रिश्तेदारों के अनुसार अजय का परिवार में विवाद था, जिससे परेशान था।
मंगलवार सुबह पत्नी और बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान अजय ने दूसरे कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के दे दिया।
