Old man murdered by hacking with an ax at nightdead body found on cot in morning agra crime news

मौके पर जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बासौनी क्षेत्र में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिवार के लोगों ने वृद्ध का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो चीख पुकार मच गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने हत्यारा का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरेठा की घटना है। बताया गया है कि 58 वर्षीय राम शरण पुत्र सूरज भदौरिया घर के बाहर रोज की तरह सो रहे थे। रात में किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी। घटना  की जानकारी सुबह हुई जब  परिवार के लोग जागे। वृद्ध का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 

वृद्ध की हत्या की खबर फैलती ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। हत्या के पीछे क्या वजह है और किसने हत्या की है, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने वृद्ध की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *