Religious Conversion case In UP: आगरा पुलिस टीम ने धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र उर्फ पप्पू 35 साल पहले अपने परिवार के साथ थाना रजावली के गांव रामगढ़ में रहता था। उसने व उसके भाई ने मुस्लिम लड़कियों से मुंबई में शादी की थी। सोमवार को उसे लेकर पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने कई पहलुओं पर ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।
रजावली के गांव रामगढ़ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल अपने पिता प्रेमपाल सिंह, भाई भूरा और देवेंद्र खेती किया करते थे। पिता के नाम करीब 60 बीघा से अधिक खेती थी। लेकिन कुछ गलत आदतों के चलते खेत बेच दिया गया था।
Trending Videos
2 of 10
आगरा धर्मांतरण कांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार, अब्दुल उर्फ महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी। महेंद्र के भाई भूरा की जमीन के विवाद की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरा परिवार मकान बेचकर गांव छोड़कर चला गया था।
ग्रामीणों का कहना था कि उसने धर्मांतरण कब किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव छोड़ने के बाद पूरा परिवार मुंबई चला गया था। पुलिस टीम अब्दुल उर्फ महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को गांव रामगढ़ लाई।
4 of 10
रहमान के घर से बरामद पुस्तक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्लिम समाज की युवती से कर लिया था निकाह
पूछताछ के बाद पुलिस उसे वापस लेकर चली गई। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव छोड़ने के बाद आरोपी कन्नौज अपनी ननिहाल में रहा था, इसके बाद वह मुंबई चला गया था, जहां उसने मुस्लिम समाज की युवती से निकाह कर लिया था।
5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार
आगरा से जुड़े धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात आगरा पुलिस ने आईबी की सूचना पर दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में एक मकान पर छापा मारकर मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।