Agra girl raped in a car on Agra-Lucknow Expressway

Agra girl rape
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा में एक्सप्रेस-वे पर एक युवती से कार में दरिंदगी की गई। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र की युवती को शैक्षिक प्रमाणपत्र देने के बहाने लखनऊ बुलाया और एक्सप्रेस-वे पर कार में दुष्कर्म किया। 

Trending Videos

इस दौरान उसके फोटो खींच लिए गए साथ ही वीडियो भी बना लिए। फिर धमकी देकर भगा दिया। युवती ने दो लोगों के खिलाफ पारा थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर घर बैठे शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाने का विज्ञापन देखा था। 

इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो राकेश कुमार नाम के युवक से बात हुई। आरोपी ने बताया कि बिना परीक्षा दिए ही 30 हजार रुपये में वह शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवा देगा। इसमें उसका सहयोगी श्रीनिवास मदद करता है।

पीड़िता ने उसके बताए गए यूपीआई खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। युवती को व्हाट्सएप पर उसके नाम से बना एक शैक्षिक प्रमाणपत्र भेजा गया। कहा गया कि 10 मई को लखनऊ आकर सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर जाओ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *