संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST

आगरा। गर्मी के मामले में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले स्थान पर रहा। सुबह से ही तेज धूप और तन झुलसाती किरणों ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने के आसार हैं। बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दिनभर तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दोपहर बाद जरूर बादल छा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *