
भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े, आगरा मंडल के मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत गर्म है। सुबह 8 बजे से निकला सूरज शाम 6 बजे भी इतना गर्म होता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 24 मई तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
