{“_id”:”67a19cb7ed881831f2063ef9″,”slug”:”agra-metro-13-stations-in-the-first-corridor-metro-will-run-till-sikandra-next-year-2025-02-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Metro: पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन, सिंकदरा तक अगले साल दौड़ेगी मेट्रो; तेजी से शुरू हुआ काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा मेट्रो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। भूमिगत स्टेशन में पटरी-सिग्नलिंग के लिए सर्वे भी हो गए हैं। पहले कॉरिडोर के 7 स्टेशनों का निर्माण दो चरणों में होगा। जून में खंदारी तक और अगले साल मार्च में सिकंदरा तक मेट्रो का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं और दूरी करीब 14 किमी है। इसमें से ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो चल रही है। अगले 7 स्टेशनों में 4 भूमिगत और तीन एलिवेटेड हैं। आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज भूमिगत स्टेशन के दोनों ओर की सुरंग बन गई है। सिविल कार्य चल रहा है।
अगले सप्ताह से पटरी और सिग्नलिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है। मोती कटरा से मन:कामेश्वर के बीच सुरंग के लिए दो टनल बोरिंग मशीन लगी हैं। आरबीएस स्टेशन तक इसी जून में मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। अगले तीन एलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा को मार्च 2026 में पूरा कर मेट्रो शुरू करा दी जाएगी। दूसरे कॉरिडोर की डिजाइन बनाई जा रही है। इसमें आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक है।