आगरा मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर में तीन और दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं। 17 एलिवेटेड स्टेशनों का करीब 1841 करोड़ रुपये में निर्माण होना है।

आगरा मेट्रो के लिए सुरंग
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
आगरा मेट्रो के 17 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। पहले कॉरिडोर के तीन स्टेशनों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से एनओसी नहीं मिली है। दूसरे कॉरिडोर के 14 एलिवेटेड स्टेशनों का टेंडर भी नहीं हो सका। इनका निर्माण 1841 करोड़ रुपये से होना है। इससे मेट्रो परियोजना पूर्ण होने में 8-10 महीने की देरी हो सकती है।
Trending Videos
