
आगरा मेट्रो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के तीन एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिट्टी के नमूनों की भी जांच हो गई है। 4-6 मीटर गहराई में पिलर के लिए नींव रखी जाएगी। इसके लिए बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के कास्टिंग यार्ड में गर्डर बन रहे हैं।
काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा पर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। इसकी लागत 315 करोड़ रुपये है। मिट्टी की जांच के बाद पिलर की नींव भी तय हो गई है। 4-6 मीटर गहराई में पिलर का आधार बनाकर लाया जाएगा। इस पर गर्डर रखे जाएंगे, जिसका निर्माण कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है।
तीनों स्टेशनों के पिलर बनने के बाद क्रेन की मदद से गर्डर रखे जाएंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसके निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। 5 कंपनियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। इसकी लागत 1526 करोड़ रुपये है। निर्माण जून में शुरू होने की उम्मीद है।
