आगरा में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगर निगम अधिवेशन की बैठक के लिए 23 मार्च निर्धारित की है। पूर्व में टली इस बैठक में पार्षदों के प्रस्तावों और शहर की बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा होगी।

महापौर हेमलता के अनुसार, यह बैठक नगर निगम सदन कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को आधिकारिक पत्र भेजकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का यह अधिवेशन पहले 7 मार्च को प्रस्तावित था। लेकिन, उसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते इस बैठक को स्थगित करना पड़ा था।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

– वार्डों में रुके हुए विकास कार्य और नई सड़कों के प्रस्ताव।

– जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की नाराजगी।

– शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी नई योजनाओं की स्वीकृति।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *