Stones pelted on municipal team went to catch stray animals vehicle was damaged

आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा नगर निगम टीम की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब आवारा पशुओं को पकड़ने के दौरान पथराव हो गया। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। इस  पथराव में निगम का कैटल कैचिंग वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

यहां का है मामला 

ये मामला थाना एत्मादौला क्षेत्र के यमुना पार सुशील नगर का है। सड़क पर घूम रहे हैं पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया। पथराव में कैटल कैचिंग वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने थाने में दी तहरीर दी है। 

किया पथराव 

उन्होंने बताया कि यहां से 60 गोवंश पकड़े गए, जिनमें से सभी पशुपालकों के भी पशु थे। सुबह दूध निकालने के बाद पशुओं को चरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया गया था। उनको पकड़ते ही लोग पहुंचे और टीम पर पथराव शुरू कर दिया।



Source link

ब्रेकिंग न्यूज