संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST

मैनपुरी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार की देर शाम जिला अस्पताल की पैथोलॉजी से आई जांच रिपोर्ट में दो मरीज और डेंगू पॉजिटिव् मिले। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में एक महीने में 32 डेंगू पॉजिटिव भर्ती कराए जा चुके हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को 20 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। जांच के दौरान इलाबांस निवासी पूजा किशनी के खिरिया निवासी अर्जुन सिंह डेंगू पॉजिटिव पाए गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Source link

ब्रेकिंग न्यूज