संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 10 Sep 2023 11:17 PM IST

कासगंज। ग्राम हिम्मतपुर सई में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हाे गया। एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया।

ग्राम हिम्मतपुर सई निवासी प्रेमपाल के घर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घर से आग की लपटें उठने लगीं। इसी के साथ ही धुआं निकलने लगा। जिस समय आग की घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। जब ग्रामीणों ने घर से धुंआ निकलते देखा तो वे मौके पर एकत्रित हो गए। परिवार के सदस्यों को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर गृहस्वामी व अन्य लोग घर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद अगा बुझ सकी। आग लगने से घर में रखा डबल बैड, ड्रेसिंग टेबिल, अलमारी, कूलर आदि जल गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। आग लगने से एक लाख रुपये अधिक का नुकसान हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *