पटियाली। सिविल बार एसोसिएशन एवं पटियाली बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक में स्टांप विक्रेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में 20 व 21 सितंबर की हड़ताल के लिए गए निर्णय का समर्थन करते हुए अधिकवक्ताओं के साथ हड़़ताल रहने पर अपनी सहमति दी।

पटियाली बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमकार सिंह व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन पांडेय ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं की न्यायोचित मांगों पर उत्तर प्रदेश शासन केवल कार्यवाही का आश्वासन दे रहा है। हापुड़ के अधिवक्ताओं के संघर्ष में पूरी तरह से अधिवक्ता साथ में हैं। तहसील के अधिवक्ता एवं स्टाम्प विक्रेता दो दिन हड़ताल पर रहेंगे। रजिस्ट्री कार्यालय में कलम बंद हड़ताल पर रहेगी। इस अवधि में कोई अधिवक्ता ना तो लेख पत्र तैयार कराएगा और न ही लेख पत्र का पंजीकरण कराएगा । स्टाम्प बिक्री का कार्य भी बंद रहेगा। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी करने की मांग की। अधिवक्ता कुमारी राखी ने बताया कि पटियाली के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल 21 सितंबर को हापुड़ में आहूत अधिवक्ताओं की महापंचायत में सहभागिता करेगा। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए एडवोकेट रियाजुल हसन की अध्यक्षता में एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस दौरान प्रेम नरायन दीक्षित,अरुण कुमार चतुर्वेदी, शिवेंद्र मिश्रा, मुजाहिद हुसैन, अशोक चौहान, नाज़िम अंसारी, अनूप दलेला, तारिक़ हसन ,दीप किशोर मिश्रा, आदिल अली, राजेश सक्सेना, अन्नू शाक्य,बृजेंद्र बाबू शर्मा, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *