आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम अरविंद बंगारी के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध चल रहे अभियान में बृहस्पतिवार को 260 वाहनों की जांच की गई। 15 वाहन जब्त किए जबकि 38 वाहनों का चालान किया गया है।
डीएम अरविंद बंगारी ने खनन वाहनों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित की है। इसमें पुलिस, राजस्व, वन सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। पिछले सप्ताह से लगातार जिले भर में सभी थाना क्षेत्रों में डंपर व अन्य वाहनों के विरुद्ध जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को 15 वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी व थानों में खड़ा कराया गया है। बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर सड़कों पर दौड़ रहे 26 वाहनों के चालान हुए हैं। तीन वाहनों को सीज किया गया है।
