संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 27 Oct 2023 07:17 PM IST

अवैध तरीके से जनसेवा केंद्र का संचालक कर रहे तीन पकड़े

करहल। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अवैध रूप से संचालित हो रहे जनसेवा केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाया। तहसील परिसर में चलाए जा रहे तीन केंद्रों के संचालक गिरफ्तार किए गए हैं। एसडीएम ने पुलिस के साथ तहसील परिसर में चलने वाले केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अवैध केंद्रों को चलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उनकी आईडी को भी बंद कराया जाएगा। अन्य जनसेवा केंद्रों की भी रेंडम चेकिंग की जाएगी। अवैध रूप से संचालित होने वाले केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *