संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:45 PM IST
मैनपुरी। करहल जाने वाले मार्ग पर नगला जुला के पास एक बाइक सवार किशोर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए किशेार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुर्रा क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी किशोर जिला अस्पताल में भर्ती दोस्त की बहन को देखने के बाद घर लौट रहा था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कुर्रा थाना क्षेत्र के तिकोना गांव निवासी बलवीर सिंह का पुत्र आशीष उर्फ लालू (17) के एक दोस्त की बहन गर्भवती थी। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई थी। आशीष भी जिला अस्पताल में दोस्त की बहन को देखने के लिए गया था। देर रात 12 बजे के करीब वह बाइक से घर वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी करहल मार्ग पर नगला जुला गांव के समीप पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात हुए इस हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आशीष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर के परिजन से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। खबर मिलने के कुछ देर बाद ही रोते बिलखते परिजन मोर्चरी आ गए। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।