Electricity will be off for seven hours in the villages today.

बाह: चित्राहाट के सूरजनगर में ​शिकायत से पहले बिजली की लाइन

सैंया/खेरागढ़। दिवाली एवं त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विद्युत विभाग मंगलवार को लाइनों और उपकेंद्रों का अनुरक्षण कार्य कराएगा। इसके चलते खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशनों से पोषित गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को सैंया, लादूखेड़ा और तेहरा विद्युत उपकेंद्रों से पोषित गांवों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं खेरागढ़ और अयेला विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े खेरागढ़ कस्बा, भाकर, महुआखेड़ा, डूंगरवाला, नगला महासुख, लालपुर और भैंसोन सहित पोषित समस्त गांवों में दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी।




Source link