सिढ़पुरा। कस्बा के चौराहा एवं तिराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़कों पर जहां-तहां वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा करने से जाम की समस्या होती है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। कस्बा के चौराहा पर आए दिन जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। जाम में से गुजरने में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती हैं और समय की बर्बादी होती है। लोग वाहनों को जल्दी से निकालने के प्रयास में आड़ा तिरछा कर वाहनों को खड़ा कर लेते हैं। उसके बाद दोनों ओर से रास्ता जाम हो जाता है। लोगों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिलता। आए दिन जाम से निजात दिलाने की मांग लोगों ने जिलाधिकारी से की है। कस्बा निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि सड़कों पर बिना कारण खड़े हुए वाहनों पर अंकुश लगाया जाए। जिससे कस्बा में जाम न लगे। पुलिस प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
थाना प्रभारी भूदेव सिंह ने कहा कि शीघ्र ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपनी ओर हीं चलें वाहनों को आड़ा तिरछा खडा कर छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
