संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:06 AM IST
कासगंज। गंजडुंडवारा नगर के एक मोहल्ला की महिला को पहले उसके आपित्तजनक फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। बाद में उसकी फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया गया। इसके बाद युवक आत्महत्या कर महिला के परिजन को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक और उसके परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंजडुंडवारा नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला का फोन नंबर मडपुरा इंद्रगढ़ जिला कन्नौज निवासी रिषभ को मिल गया। इसके बाद उसने वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने फोटो डिलीट करने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये की मांग की। महिला कहना है कि आरोपी ने उसे फर्रुखाबाद बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी में उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। रुपये न देने पर उसने उसे वायरल कर दिया। जब इसकी शिकायत उसके परिजन व रिश्तेदारों से की तो सभी ने लेकिन उसमें सुधार नहीं आया। वह आत्महत्या करने की धमकी देकर अपनी हर गलत बात मनमाना चाहता है। वहीं उसके परिजनों को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके 7 अन्य परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
