आगरा के थाना मलपुरा में तैनात सिपाही निखिल मोतला (29) की बृहस्पतिवार सुबह पानी गर्म करने की राॅड से करंट लगने की वजह से माैत हो गई। वह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। उन्होंने बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन राॅड का प्लग लगा दिया। 20 मिनट तक बाहर वो नहीं आए तो साथी सिपाही आशीष कुमार बाथरूम में देखने पहुंचे। निखिल बाथरूम में फर्श पर गिरे हुए मिले। उनका हाथ बाल्टी में था। सिपाही आशीष ने उठाने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट लग गया। बाद में तार पकड़कर राॅड हटाने पर सिपाही को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग में भी शोक है।

मेरठ के दादरी सकोती निवासी निखिल मोतला वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। मलपुरा से पहले उनकी तैनाती छत्ता में थी। वह 8 महीने पहले ही थाना मलपुरा में तैनात हुए थे। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि निखिल अपने साथी सिपाही आशीष के साथ बमरौली रोड स्थित केसीआर कॉलोनी में मकान में रहते थे। आशीष का परिवार कुछ दिन से गांव में रह रहा था। इस पर कुछ दिन से निखिल आशीष के साथ रहने लगे। वह बचपन के दोस्त थे। मेरठ में भी दोनों के गांव आसपास ही हैं।

बृहस्पतिवार को निखिल ने नहाने के लिए बाथरूम में बाल्टी रखकर पानी गर्म करने के लिए लगाया था। इसके लिए इमर्शन राॅड का प्लग आन कर दिया था। इसके बाद बाथरूम में चले गए। आशीष अपने काम कर रहे थे। 20 मिनट बाद उन्होंने निखिल को आवाज लगाई। मगर कोई आवाज नहीं आई। इस पर सिपाही आशीष बाथरूम की तरफ गए। गेट खुला हुआ था। 

अंदर जाने देखा कि निखिल फर्श पर पड़े थे। बाल्टी के अंदर एक हाथ था। इसमें पानी गर्म करने की राॅड लगी हुई थी। उन्होंने निखिल को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी करंट लग गया। वह किसी तरह बच गए। बाद में उन्होंने राॅड को तार सहित बाल्टी से बाहर खींचा। प्लग बंद करने के बाद उसे अलग किया। निखिल को साथी सिपाहियों की मदद से अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसओ सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सिपाही का पोस्टमार्टम कराया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *