गंजडुंडवारा। कस्बे के नार्मल कालोनी में पहिया गड्ढे में आ जाने से ई-रिक्शा पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक बालिका मारिया की मौत हो गई, जबकि दूसरी साखिया गंभीर घायल हो गई। दोनों बालिकाएं बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रहीं थी।

मारिया (7) पुत्री अब्दुल मलिक निवासी नाॅर्मल कालोनी अपनी बहन साखिया (6) के साथ ट्यूशन पढ़कर अपने जा रही थी। नॉर्मल कालोनी की गली नंबर दो में उसका मकान हैं। गली के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे ई रिक्शा चालक ने दोनों बालिकाओं को बचाने का प्रयास किया, जिसमें उसका एक पहिया गड्ढे में आ गया और रिक्शा पलट गया। रिक्शा के नीचे मारिया दब गई। हादसा होने पर बढ़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हां मारिया की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *