आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड में लावारिस कुत्ते मरीजों के बेड तक पहुंच रहे हैं। इस पर कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर 13 घुमंतू कुत्तों को पकड़ा है। यहां टूटी बाउंड्री पर जाली लगाई जा रही है।

मेडिसिन ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक, इमरजेंसी और ओपीडी में कुत्ते घूम रहे हैं। वार्ड में भी प्रवेश कर रहे हैं। तीमारदारों ने बताया कि कई बार कुत्ते खाने का सामान समझकर दवाओं पर भी झपट्टा मारते हैं। इनके काटने का भी खतरा है। इसकी शिकायत प्राचार्य से की, जिस पर उन्होंने नगर निगम को बताया। 

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम ने इमरजेंसी, मेडिसिन और इमरजेंसी से लावारिस 13 कुत्तों को पकड़कर एनिमल वेलफेयर सेंटर में रखा। एसएन में एक टीम लगा दी गई है, जो दो-तीन दिन तक कुत्तों को पकड़ेगी। पोस्टमार्टम के पास बाउंड्री टूटी हुई है, जहां से ये कुत्ते आ रहे थे। 

इस पर जाली लगवाई जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज खाने पीने की सामग्री डाल देते हैं, जिससे कुत्ते घुस आते हैं। मरीजों से ऐसा न करने के लिए कहा गया है। गार्ड को भी इन्हें रोकने के निर्देश दिए हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *