आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के पास शनिवार रात कार के अंदर खुद को लॉक कर युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता निखिल एस्टेट के पास रहने वाले अमर रजावत ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विश्वजीत सिंह के रूप में की। विश्वजीत ऑयल मिल करोबारी हैं।
