संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST

कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढोलना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे मंजूदेवी (27) पत्नी पंकज का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर परिजन में परेशान हो गए। जानकारी पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाया। महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टर्माम के लिए भेजा है। महिला की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी। अभी मामलें में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें