संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST

करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला पूंठ निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे क बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव नगला पूंठ निवासी रक्षपाल (28) बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर लगे ट्यूबवैल पर गए थे। कुछ देर बाद परिजन जब खेत पर पहुंचे तो देखा कि रक्षपाल अचेत अवस्था में पडे़ थे। वह करंट की चपेट में आए थे। आनन फानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *