agra news, agra latest news, agra today news, agra viral news, agra news update, agra police, agra, आगरा, आगरा न्यूज, आगरा समाचार, आगरा क्राइम, आगरा पुलिस, आगरा के थाना जगदीशपुरा के बोदला-दहतोरा रोड पर शनिवार तड़के एक काॅस्मेटिक और गिफ्ट की दुकान में आग लग गई। दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया।

Trending Videos

मूलरूप से सिरसागंज निवासी लवकुश जादौन दहतोरा रोड पर किराए के कमरे में रहते हैं। घर के पास ही उनकी लवकुश काॅस्मेटिक्स एंड गिफ्ट सेंटर नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे के करीब उनकी दुकान में आग लग गई। 

राहगीरों ने दुकान के बोर्ड पर लिखे नंबर पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *