संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:38 PM IST
कुर्रा पुलिस ने गैंगस्टर किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। थाना कुर्रा पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक सूचना पर नगला भूरे करहल सर्विस रोड पर दबिश दी गई। पुलिस को देख वहां मौजूद मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम का आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उस से पूछताछ की गई तो अपना नाम अखलेश प्रताप सिंह निवासी गांव गपचरियापुर थाना विधूना औरेया बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अखलेश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में वह वांछित चल रहा था। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
