संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 26 Oct 2023 11:35 PM IST

करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला रते में बुधवार की शाम एक आठ माह का मासूम खेलते समय किसी तरह से पशुओं को चारा डालने वाली नांद में गिर गया। पानी भरा होने के चलते बच्चे की डूब कर मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिजन ने जब तक बच्चे को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।कस्बा के गांव नगला रते निवासी गौरव यादव का आठ माह का पुत्र पिंटू बुधवार की शाम घर के बाहर चबूतरा पर खेल रहा था। पास ही पशुओं को चारा देने वाली नांद थी। खेलते हुए बच्चा किसी तरह से पानी भरी नांद में सिर के बल जा गिरा। पानी में डूब कर मासूम की मौत हो गई। जानकारी होने के बाद बच्चे की तलाश शुरू हुई तो शव नांद में पड़ा देख परिजन की चीख निकल गई। आनन फानन बच्चे को लेकर परिजन निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। मासूम की हादसे में मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-राेकर बुरा हाल है।

इकलौता पुत्र था पिंटू

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में आठ माह के मासूम पिंटू क मौत के बाद पिता गौरव और मां बदहवास हैं। पिंटू उनकी इकलौती संतान थे। माता पिता बेटे पर जान छिड़कते थे। मां तो उसे पल भर के लिए भी अपने से दूर नहीं होने देती थी। बुधवार शाम मां किसी काम में व्यस्त थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *