संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 29 Sep 2023 11:13 PM IST

कासगंज। गोवंश पालकों को गाय के बछड़ा जन्म लेने की चिंता से मुक्ति मिलेगी। सेक्सॉटिक सीमेन से निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान पशुपालकों की गायों का कराया जाएगा। ऐसे में बछिया के जन्म लेने की संभावना अधिक रहती है। जनपद में 4100 गायों के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य मिला है।

गायों के बछड़ा जन्म लेते ही पशुपालकों की चिंता बढ़ जाती है। क्योंकि आधुनिक तरीके से खेती से बैलों की जरूरत खत्म हो गई है। अब इस बछड़ों का उपयोग नहीं रह गया है। पशुपालकों के द्वारा बछड़ों को यूं ही छोड़ दिया जाता है। निराश्रित सांड़ की समस्या बनी रहती है। यह निराश्रित सांड़ जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, सड़कों पर हादसों का कारण भी बनती हैं। अब इससे निजात मिल सकती है। सेक्सॉटिक सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान पशुपालक गायों का कराए तो बछिया जन्म लेंगी। इससे गोवंश की नस्ल में सुधार होगा। जिसके लिए जनपद को लक्ष्य मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *