आगरा के एत्मादपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात घने कोहरे की वजह से बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एसएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Trending Videos

हादसा देर रात 11 बजे करीब हुआ। फिरोजाबाद से आगरा जा रहे बाइक सवार दो युवको को गांव कुबेरपुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कोहरे के चलते टक्कर मार दी। रसूलपुर, फिरोजाबाद निवासी 21 वर्षीय आकाश पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त 23 वर्षीय आकाश पुत्र नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। 

वहीं मृतक का पंचनामा भर एसएन भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है। घरवालों ने बताया कि मृतक की बहन की तबियत खराब होने पर उसे एम्बुलेंस से आगरा ले जा रहे थे। दोनों दोस्त बाइक से एम्बुलेंस के पीछे चल रहे थे। हाईवे पर हादसा हो गया। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें