आगरा के थाना कोतवाली के किनारी बाजार में एक चांदी कारोबारी की फर्म के कारीगर ने छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए चांदी उधार लिया। उसी चांदी से अपनी फर्म खोलकर कारोबार करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बल्केश्वर क्षेत्र की सीताराम कॉलोनी में रहने वाले हर्षित बंसल की किनारी बाजार के रोशन काॅम्प्लेक्स में चांदी कारोबार की फर्म है। उन्होंने बताया कि सेठ गली निवासी दीपक किशोर बंसल 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए 17 किलो चांदी ले गया था। जिसमें से 5 किलो चांदी वापस लाया और शेष माल उधार में बिकने की बोलकर चला गया। तगादा करने पर टालता रहा।
इसके बाद उसने उनकी चांदी हड़प कर जैन काॅम्प्लेक्स में किराए की दुकान में अपनी फर्म खोल ली। तकादा करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।