संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:52 PM IST
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व किशोरी से छेड़खानी की गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
क्षेत्र के एक गांव में 10 अगस्त को किशोरी घर में अकेली थी। परिजन काम करने को खेत में गए थे। तभी गांव का ही अमित किशोरी के घर में घुस आया। उसके द्वारा किशोरी से छेड़खानी की गई। इस पर किशोरी ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। परिजन के घर पर आने पर किशोरी ने परिजन को घटना के बारे में बताया। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार की सुबह गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
