संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 05 Oct 2023 11:16 PM IST

मैनपुरी। बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के क्रम में प्रथम पाली में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। जूलाॅजी कठिन प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों को पसीना आ गया। जिले के सभी पांच नोडल सेंटरों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।

जिले में पांच नोडल केंद्रों की देखरेख में विश्वविद्यालय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से जिले के 36 कॉलेजोंं पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर जंतु विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था। द्वितीय पाली में सुबह 11 बजे से एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नप पत्र की परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित हुई। वहीं तृतीय पाली में स्नातक द्वितीय सेमस्ट संगीत विषय की परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित हुई ।

स्नातक भूगोल की परीक्षा की तिथि बढ़ी

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर भूगोल की परीक्षा पांच अक्तूबर को तृतीय पाली में होनी थी। बुधवार की देर रात परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया गया अब यह परीक्षा 13 अक्तूबर को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होगी। विश्वविद्यालय ने 21अक्तूबर को प्रथम पाली में आयोजित होने वाली स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल की परीक्षा की भी तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा एक नवंबर को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *