संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:22 PM IST
कासगंज। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की दुर्गा काॅलोनी में आयोजित बैठक की गई। जिसमें दलितों को कांग्रेस से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के वाइस चेयरमैन सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि प्रतिदिन 100 दलित परिवारों के बीच जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि जय जवाहर जय भीम नारे के साथ दलितों को जोड़ने का काम कांग्रेस करेगी।
अभियान चलाया जाएगा और जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहब के चित्र के वाले एवं पार्टी की नीतियों वाले पर्चे बांटे जाएंगे। कहा कि मुस्लिम तो अपनी घर वापसी कर कांग्रेस में आने का फैसला कर चुका है। अब दलित समाज को फिर से जोड़ कर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। जिला चेयरमैन डा. मोहम्मद मियां व शहर चेयरमैन शुमशुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी हैं जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली है। सचिव सैयद अबरार अली ने कहा कि दलित मुस्लिम संवाद एवं जय जवाहर जय भीम नारे के साथ संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान दिलशाद अहमद, तौसीफ अहमद, नाजिम बिलरामी, अब्दुल कदीर, जिया साहिल खान, नोहम शेरवानी, अयाज़ अहमद, फ़ैज़ खान आदि लोग मौजूद रहे।