संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 17 Aug 2023 12:10 AM IST

कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर सिंचाई खंड कासगंज के पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। जिसका दूरभाष नंबर 8868016669 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबाइल नंबर 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेंद्र सिंह अवर अभियंता उपखण्ड सिंचाई मोबाइल नंबर 6396979107 हैं।

अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तीनों शिफ्टों में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। समस्त बाढ़ सूचनाओं को अनिवार्यरूप से संबंधित उच्च अधिकारियों, केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन को प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन कछला घाट से जलस्तर के उतार चढ़ाव व बाढ़ की जानकारी लेकर नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिये भी कर्मचारी तैनात हैं।

तहसील कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दें सूचना

कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार तहसील कासगंज में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित किया गया है। उपजिलाधिकारी कासगंज पंकज कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसीलदार कासगंज मोबाइल नंबर 9454417805 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की प्रभारी नायब तहसीलदार गरिमा सिंह मोबाइल नंबर 7906141695 हैं। बाढ़ संबंधी कोई भी परेशानी हो तो तत्काल सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *