संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 22 Sep 2023 12:27 AM IST

कासगंज। नोएडा में आयोजित किए गए ट्रेड फेयर में जिले के पांच यूनिट के उत्पादों के स्टॉल सजाए गए हैं। ट्रेड फेयर में आने वाले लोगों को यहां के उत्पाद भा रहे हैं। जरी जरदोजी के कपड़े और जूट बैग महिलाओं के बीच आकर्षण बन रहे हैं।जिले के कपूर निर्यात करने वाली फर्म उत्तम कैंफर के द्वारा अपने कपूर के उत्पाद का स्टॉल लगाया है। कपूर के यह उत्पाद यूरोपियन देशों के अलावा अन्य देशों में जाता है। वहीं डेयरी उत्पाद यूनिट स्टर्लिंग एग्रो ने नोवा ब्रांड के उत्पादों का स्टॉल ट्रेड फेयर में लगाया है। इस कंपनी दूध घी व अन्य खाद्य उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं। वहीं उमा आयुर्वेद ने आयुर्वेदिक दवाओं का स्टॉल प्रदर्शित किया है। उमा आयुर्वेद के आयुर्वेद उत्पाद ट्रेड फेयर में पसंद किए जा रहे हैं। वहीं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जरी जरदौजी की यूनिट संचालित करने वाले युसूफ जरी वाले का स्टॉल भी ट्रेड फेयर में लगा है। इस स्टॉल में कशीदेकारी के कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं। महिलाओं के द्वारा इन कपड़ों को पसंद किया जा रहा है। वहीं प्रकाश इंडस्ट्री जूट बैग का स्टॉल भी ट्रेड फेयर में लगा है। महिलाएं आकर्षक जूट बैग पसंद कर रही हैं। इस ट्रेड फेयर में जिले के 5 स्टॉल लगे हैं। जिससे औद्योगिक विकास के लिए कासगंज कर ख्याति बढ़ेगी।

वर्जन-

– नोएडा के ट्रेड फेयर में जिले के 5 उद्यमियों की यूनिटों के स्टॉल प्रदर्शित किए गए हैं। यह सभी यूनिटें अच्छे उत्पाद के लिए जानी जाती हैं। कपूर के उत्पादों का निर्यात भी होता है- चंद्रभान भास्कर, प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *