कासगंज। जिले के तीन शिक्षकों का चयन बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद की राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए हुआ है। दो दिवसीय कार्यशाला 26 अक्तूबर से अलीगढ़ में आयोजित होगी। जिसमें ये शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यां का प्रदर्शन करेंगे।

मिशन शिक्षण संवाद के संयोजक शिवेंद्र धाकरे ने बताया कि पढ़ाई से प्रतियोगिता तक, ऑनलाइन क्लासेज, वर्कशीट, सैनिक स्कूल, विद्याज्ञान परीक्षा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना जैसी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है।मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय शिक्षक समागम निपुण कार्यशाला 2023 का आयोजन 26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में निपुण कार्य योजना व विभिन्न प्रतियोगिताओं पर चर्चा की जाएगी। सभी जनपद के उत्कृष्ट शिक्षक अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यशाला में केजीबीवी नगर क्षेत्र की प्रवीणा दीक्षित को टेक्नीकल टीम व शक्ति संवाद टीम के रूप में शामिल किया गया हैै। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोटा गंजडुंडवारा से सरिता चौहान व प्राथमिक विद्यालय हीरापुर सायस्ता सिढ़पुरा से अमन कुमार सिंह का भी चयन किया गया हैै। शिक्षक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के समक्ष अपना प्रस्तुतीकरण देगें। शिक्षकों के चयन पर बीएसए राजीव यादव, डीसी भूप सिंह ,डीसी वीरेंद्र सिंह, डीसी अमित सक्सेना, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल, सचिन यादव, डाॅ. अभिषेक आदि ने इन शिक्षको को शुभकामनाएं दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें