{“_id”:”6ae65d3a89222fd6a808cbd1″,”slug”:”gst-officials-showcase-their-prowess-in-badminton-agra-news-c-25-agr1067-1201421-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: जीएसटी अधिकारियों ने बैडमिंटन में दिखाया दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन प्रतियोगिता
आगरा। जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण बैडमिंटन प्रतियोगिता श्रवण बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने छह वर्गों में मुकाबले खेलकर खेल कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के युगल नियमित वर्ग में अखंड प्रताप सिंह और सुनील की जोड़ी विजेता जबकि पंकज गांधी और रवि गोयल उपविजेता रहे। अनियमित युगल वर्ग में विशाल गुप्ता और राहुल सिंह ने जीत दर्ज की। पुरुष एकल में संदीप किरण, महिला एकल में अनुराधा सिंह विजेता बनीं। मिश्रित युगल में पंकज गांधी और अनुराधा सिंह व महिला युगल में अनुराधा सिंह और प्रिंसी यादव की जोड़ी ने खिताब जीता।
समापन पर अपर आयुक्त पंकज गांधी और बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष विनोद सीतलानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में मुख्य प्रशिक्षक अमित उपाध्याय, सहायक प्रशिक्षक राजू कुमार व चंद्रकांत और प्रबंधक नंदकिशोर का सहयोग रहा। इस अवसर पर गुलाब चंद्र, विवेक सिंह, अजीत कुमार सिंह, राजेश टंडन, मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

