संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 22 Sep 2023 12:37 AM IST

कासगंज। कासगंज-सोरों मार्ग पर जिला अस्पताल के निकट लोडर टेंपो ने 108 एंबुलेंस में टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार प्रसूता, आशा कार्यकर्ता सहित चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना बुधवार की देर रात्रि की है। करीब 11:30 बजे अमांपुर के अभयपुरा निवासी अंजलि पत्नी अशोक कुमार को प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजनों ने आशा कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता उसे प्रसव के लिए अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले आई। उसके साथ उसकी बुआ शांति देवी व ननद मंजू देवी भी साथ आई थीं। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल ला रहे थे। एंबुलेंस मांमो के निकट अस्पताल की ओर मुड़ते समय सोरों की ओर से तेज गति से आ रहे लोडर टेंपो ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मंजू देवी की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, 55 वर्षीय शांति देवी निवासी ग्राम नोपति थाना सहावर की जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह 5:00 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *