संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 17 Dec 2023 07:02 PM IST

ट्रांसफार्मर में केबल डाल रहे युवक को लगा करंट

घिरोर। गांव शाह आलमपुर में रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर में केबल डालने के दौरान एक युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। गांव निवासी राहुल सुबह गांव ओय में केबल को ट्रांसफार्मर में तार जोड़ रहा था। तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने के बाद युवक खंभा से नीचे आ गिरा। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर लाइन बंद कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल काॅलेज सैफई रेफर कर दिया गया। एसडीओ उपेंद्र राज का कहना है। युवक संविदा कर्मचारी नहीं है। वह किसी का निजी कार्य कर रहा था। संवाद

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

बेवर। राज नगर के पास कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। गांव अमरपुर निवासी भूरे उर्फ शैलेंद्र रविवार की शाम बाइक से मोटा रोड पर किसी काम से जा रहा था। राज नगर के पास मार्ग से गुजर रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें