आगरा के फतेहाबाद में ट्रांसफॉर्मर से तार व तेल चोरी करने वाले गिरोह का थाना डौकी पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, तांबे का तार, घटना में प्रयुक्त दो कार, उपकरण व तमंचा बरामद किया है।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को थाना डौकी क्षेत्र के गांव पैतीखेड़ा निवासी मां पीतांबरा कोल्ड स्टोरेज के स्वामी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया था कि कोल्ड स्टोरेज में रखे ट्रांसफॉर्मर से कॉपर का तार व तेल चोरी हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना पर एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड वाजिदपुर अंडरपास से मुकेश पुत्र किरोड़ीलाल, कप्तान पुत्र मुकेश,अनिल पुत्र रामकिशन निवासी विलघमा थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान,सुरेश पुत्र रामनिवास निवासी सरानेखेड़ा गोपी की मढ़ैया,थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान,धर्मेंद्र पुत्र रामरतन निवासी गोपीपुरा थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान,अंशु पुत्र ज्ञान सिंह निवासी डोडीकापुरा थाना दिहोती जिला धौलपुर राजस्थान, शिवनारायन पुत्र सरवन निवासी गोपी का पुरा (विलघमा) थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान और रंजीत पुत्र सूबेदार निवासी डौडीकापुरा थाना दिहोती जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा आरोपी अशोक पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पिलघमा थाना सदर जिला धौलपुर राजस्थान की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद ,बमरौली कटारा,शमशाबाद ,थाना डौकी क्षेत्र में रैकी करते थे, जो भी रास्ते में ट्रांसफॉर्मर दिखाई देते थे, उसमें से तेल व तार चोरी कर लेते थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *